Advertisement
28 October 2021

सोशल मीडिया पर महिला ने पुरुषों को लेकर किया ऐसा ट्वीट, हो गई 5 महीने की जेल

ट्विटर

तुर्की में महिला ने सोशल मीडिया पर मर्दों को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसकी वजह से 5 महीने कर उसे जेल हो गई । डेली रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में रहने वाली 34 साल की पिनार यिलदिरिम को 5 महीने की सजा सुनाई गई है। कोर्ट में उनके द्वारा किए गए ट्वीट को पुरुषों के लिए अपनामजनक पाया गया है, जिसके बाद उन्हें जेल जाने का आदेश दे दिया गया। हालांकि महिला इस बात पर सफाई दे रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुन ही नहीं रहा। 

 

पिनार यिलदिरिम, तुर्की में महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर भी हैं। इसकी वजह से उनके द्वारा किए गए ट्वीट पर दी गई सजा सुर्खियों पर है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि महिला का कहना है कि ट्विटर पर लिखी गई उसकी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया है।

Advertisement

टर्किश लेखिका और महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली पिनार यिलदिरिम ने दावा किया है कि उनके ट्वीट के साथ छेड़खानी की गई है। उन्होंने ट्वीट किया था- I still like man,जिसे तोड़ मरोड़ कर I don't like man के रूप में पेश किया गया। इसी ट्वीट को पुरुषों के लिए अपमानजनक बताकर पिनार को मजा सुना दी गई। इस फैसले को लेकर देश की महिलाओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि केवल एक ट्वीट के लिए किसी को जेल भेजना गलत बता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: तुर्की की एक्टिविस्ट, पिनार यिलदिरिम, सोशल मीडिया, Turkish activist, Pinar Yildirim, social media
OUTLOOK 28 October, 2021
Advertisement