Advertisement

रीमा दास सहित 11 फिल्मकारों को न्यूयॉर्क वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन ने किया सम्मानित

न्यूयॉर्क वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (एनवाईडब्ल्यूआईएफटी) की ओर से फिल्मकार रीमा दास को उनकी फिल्म...
रीमा दास सहित 11 फिल्मकारों को न्यूयॉर्क वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन ने किया सम्मानित

न्यूयॉर्क वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (एनवाईडब्ल्यूआईएफटी) की ओर से फिल्मकार रीमा दास को उनकी फिल्म ‘‘विलेज रॉकस्टार्स 2’’ के लिए ‘एक्सीलेंस इन डायरेक्टिंग’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार न्यूयॉर्क वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (एनवाईडब्ल्यूआईएफटी) अमेरिका के मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संस्थाओं में से एक है, जो फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में काम करने वाली महिलाओं का समर्थन, प्रोत्साहन और उन्हें सम्मानित करने के लिए समर्पित है।

सिनेमा के योगदान के लिए दास सहित 11 अंतरराष्ट्रीय फिल्मकारों को सम्मानित किया गया।

फिल्मकार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है। दास ने कहा, ‘‘विलेज रॉकस्टार्स 2’’ के लिए न्यूयॉर्क वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन से यह सम्मान पाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इसे सिर्फ व्यक्तिगत सम्मान नहीं मानती, बल्कि इस रूप में देखती हूं कि भारत की कहानियां, जो ईमानदारी और जीवन के अनुभवों से कही जाती हैं, सीमाओं के पार जा सकती हैं।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad