Advertisement

राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’; कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी...
राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’; कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने दिन में कोहरे की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान के लगभग 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad