Advertisement

अशोक गहलोत कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य नियुक्त

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत का कद बढ़ाते हुए पार्टी ने सोमवार को...
अशोक गहलोत कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य नियुक्त

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत का कद बढ़ाते हुए पार्टी ने सोमवार को उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया है। पार्टी आला कमान ने अकेले गहलोत का नया नाम इस समिति में जोड़ा है। उन्हें इस कमेटी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शामिल किया है। 

12 सदस्यीय इस समिति में गहलोत के शामिल होने को राजस्थान में होने वाले आगामी चुनावों से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। चुनावी साल में अभी से टिकटों को लेकर सियासत शुरू हो गई है और टिकट को लेकर इसी समिति के जरिए फैसला लिया जाता है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव तथा पार्टी कैडर के संगठन और प्रशिक्षण का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को होने की संभावना है। राज्य में कांग्रेस जहां सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है, वहीं भाजपा भी सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। कर्नाटक में मतदान 12 मई को होना है। वोटों की गिनती 15 मई को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad