Advertisement

‘‘गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित’’ वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने से का इनकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर कथित रूप से आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ की...
‘‘गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित’’ वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने से  का इनकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर कथित रूप से आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ की रिलीज पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया।

दुबे की पत्नी रिचा ने वेब सीरीज को रिलीज होने से रोके जाने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत इस स्तर पर रिलीज में हस्तक्षेप करने के पक्ष में नहीं है।

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने दावा किया गया कि वेब सीरीज एक अनधिकृत बायोलाजिकल चित्रण है और इसमें नाटकीय, सनसनीखेज सामग्री है और इसके प्रसारण से याचिकाकर्ता को अपूरणीय क्षति होगी।

विकास दुबे, जिसे विकास पंडित के नाम से भी जाना जाता था, हीस्ट्री शीटर, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले में स्थित, गैंगस्टर से नेता बना था।

उसके खिलाफ पहला आपराधिक मामला 1990 के दशक की शुरुआत में दर्ज किया गया था, और 2020 तक उसके नाम पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

वह एक राज्य मंत्री की हत्या से जुड़ा था और एक अन्य घटना में, गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर 5,00,000 लाख रुपये का इनाम रखते हुए उसे भगोड़ा घोषित किया और उसे 9 जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि यूपी लाते हुए पुलिस की उस गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें विकास था। गाड़ी पलटने के बाद उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला भी किया। तभी टीम की जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad