Advertisement

यूपी के पीलीभीत में 100 सरकारी स्कूलों का रंग हुआ 'भगवा', शिक्षकों का विरोध

उत्तर प्रदेश में परिवहन बसों और सरकारी इमारतों के बाद अब सरकारी विद्यालयों का रंग भी भगवा हो रहा है।...
यूपी के पीलीभीत में 100 सरकारी स्कूलों का रंग हुआ 'भगवा', शिक्षकों का विरोध

उत्तर प्रदेश में परिवहन बसों और सरकारी इमारतों के बाद अब सरकारी विद्यालयों का रंग भी भगवा हो रहा है। पीलीभीत जिले के लगभग 100 सरकारी स्कूलों को केसरिया रंग में रंगने का मामला सामने आया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में योगी सरकार ने लगभग 100 स्कूलों को भगवा रंग में रंगवा दिया है। यह मामला सामने आने के बाद शिक्षकों का कहना है कि विरोध करने के बाद भी स्कूल का रंग भगवा किया गया। 

शिक्षकों ने किया विरोध

यह मामला तब प्रकाश में आया जब जिले की डीएम (जिलाधिकारी) शीतल वर्मा स्कूलों का निरीक्षण करने निकली थीं, वो इन स्कूलों में भगवा रंग देखकर हैरान रह गईं। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया था। उन्होंने बताया कि विरोध के बावजूद गांव के मुखिया के कहने से स्कूलों को केसरिया रंगों में रंग दिया गया। स्कूलों का रंग बदलकर अचानक भगवा हो जाना जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डीएम ने निर्देश दिया कि स्कूलों की दोबारा से सर्व शिक्षा अभियान से स्वीकृत रंग से पुताई कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने आदेश दिया कि अब किसी भी स्कूल का रंग नहीं बदला जाएगा।

इसे भी भगवा रंग में रंग दिया

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने प्रदेश्‍ा के परिवहन निगम की बसों और यूपी का एनेक्सी हाउस यानी लाल बहादुर शास्त्री भवन का भ्‍ाी रंग बदल कर भगवा रंग कर दिया। इसके बाद प्रदेश की क सब्जी मंडी का भी रंग बदलकर उसे भगवा रंग में रंग दिया गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad