05 December 2020 Newsscroll ओम प्रकाश चौटाला के स्वास्थ्य में सुधार

ओम प्रकाश चौटाला के स्वास्थ्य में सुधार

सिरसा, पांच दिसम्बर(वार्ता) कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के स्वास्थ्य में सुधार आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है कि श्री ओमप्रकाश चौटाला के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और जल्द ही वह जनता के बीच आएंगे।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व श्री ओम प्रकाश चौटाला जब अपने पौत्र करण चौटाला और अर्जुन चौटाला के वैवाहिक समारोह में सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म हाउस पर आए थे तो रात्रि के समय अचानक उनकी सेहत में गिरावट आ गई थी जिसके बाद उन्हें सिरसा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।

आज उनकी सेहत में सुधार बताया गया है।

सं.रमेश2004वार्ता


Disclaimer :- This story has not been edited by Outlook staff and is auto-generated from news agency feeds. Source: Varta

READ MORE IN:
OUTLOOK 05 December, 2020