21 November 2020 Newsscroll मासूम बालिका के साथ बलात्कार मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

मासूम बालिका के साथ बलात्कार मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस ने तीन वर्ष की बालिका के साथ बलात्कार के मामले में दो नाबालिग लड़कों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

कस्तूरबा मार्ग पुलिस सूत्रों के अनुसार दो नाबालिग लड़कों ने तीन वर्ष की बालिका के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लड़की की माँ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी तीन वर्ष की बेटी के साथ दो नाबालिग लड़कों ने बलात्कार किया।

दोनों लड़के परिजनों की जान-पहचान के हैं।

दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

त्रिपाठी.श्रवण वार्ता


Disclaimer :- This story has not been edited by Outlook staff and is auto-generated from news agency feeds. Source: Varta

READ MORE IN:
OUTLOOK 21 November, 2020