सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में राणा ने भाजपा की सदस्यता ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार राणा समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं। बसपा सरकार में मंत्री रहे राणा भाजपा के संपर्क में लंबे समय से थे। इस बात की भनक भी बसपा प्रमुख मायावती को नहीं लगी। इस बीच चर्चा यह भी है कि भाजपा दूसरे दलों के कई और असंतुष्ट नेताओं को पार्टी से जोड़ सकती है।
बसपा के पूर्व सांसद भाजपा से जुड़े
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को जोड़ना शुरु कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने बसपा के पूर्व सांसद जगदीश राणा को अपने साथ जोड़ लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement