Advertisement

मेघालय में लोगों के जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैः कांग्रेस

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि मेघालय में ये तो ऐसा हो रहा है जैसे जिसकी लाठी उसकी भैंस। यह पहले...
मेघालय में लोगों के जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैः कांग्रेस

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि मेघालय में ये तो ऐसा हो रहा है जैसे जिसकी लाठी उसकी भैंस। यह पहले मणिपुर और गोवा में हुआ। लोगों के जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।


कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष विन्सेंट पाल ने कहा कि हमने किसी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं किया था। चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही हमें पता था कि भाजपा, एनपीपी और यूडीपी एक साथ मिले हुए हैं और अब यह साबित भी हो गया। जनादेश वास्तव में कांग्रेस के लिए था।  


पाल ने कहा कि हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं।  हम मेघालय के लोगों के मुद्दों के लिए लड़ते रहेंगे। सरकार बनाने का दावा करना आसान है, चूंकि राज्य में खंडित जनादेश मिला है तो सरकार बनाना आसान है लेकिन चलाना मुश्किल। हम जिस भी स्थिति में होंगे सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad