Advertisement

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भगवा लहर: BJP की आंधी में उड़े दिग्गज, 29 नगर निगमों में 1425 सीटें जीतीं

भाजपा ने 2026 के नगर निगम चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी ने 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से 1,425...
महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भगवा लहर: BJP की आंधी में उड़े दिग्गज, 29 नगर निगमों में 1425 सीटें जीतीं

भाजपा ने 2026 के नगर निगम चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी ने 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीतकर उद्धव ठाकरे से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का नियंत्रण छीन लिया, जिससे इस धनवान नगर निकाय में उनके परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया।

227 सदस्यीय बीएमसी में भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें अपने नाम कीं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) को 65 और एमएनएस को छह सीटें मिलीं। वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी (एसपी) को सिर्फ एक सीट मिली।

पुणे चुनावों में भगवा पार्टी ने पवार परिवार को चौंकाते हुए 119 सीटें जीतीं, जबकि अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 27 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसकी सहयोगी एनसीपी (एसपी) को तीन सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस को 15 सीटें ही मिल पाईं।

नागपुर नगर निगम के 151 सदस्यों में भाजपा का दबदबा रहा और उसे 102 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को मात्र 34 सीटें ही प्राप्त हुईं।

नासिक में भाजपा को 72 सीटें, शिवसेना को 26, शिवसेना (यूबीटी) को 15, कांग्रेस को 3 और एनसीपी को 4 सीटें मिलीं।

छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रहा, जहां उसने 57 सीटें जीतीं, उसके बाद शिवसेना ने 13 और कांग्रेस ने एक सीट जीती, जबकि एसईसी के साथ पंजीकृत अन्य पार्टियों, विशेष रूप से एआईएमआईएम ने 33 सीटें हासिल कीं।

अंतिम मतगणना के अनुसार, भाजपा ने कुल 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें, शिवसेना ने 399, कांग्रेस ने 324, एनसीपी ने 167, शिवसेना (यूबीटी) ने 155, एनसीपी (एसपी) ने 36, एमएनएस ने 13, बीएसपी ने 6, एसईसी के साथ पंजीकृत पार्टियों ने 129, गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों ने 196 और 19 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

निम्नलिखित नगर निगमों में चुनाव हुए: मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad