कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गुजरात राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस भाजपा और केन्द्र सरकार पर जमकर हमले बोल रही है। साथ ही नाटकीय घटनाक्रम के बाद जीत हासिल किए कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल ने राहुल गांधी की भरपूर तारीफ की है।
शिवसेना ने देश में गोरक्षा के नाम पर बढ़ रही हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। केंद्र में राजग सरकार की सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में सवाल उठाया है कि हुड़दंग करने वाले तथाकथित गोरक्षक उस वक्त कहां थे जब आतंकियों ने हाल में अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ बताया है। राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में पीएम मोदी को लेकर यह बात कही गई है।
नेपाल में 28 जून को निगम चुनावों के चलते भारत नेपाल की सीमाएं 48 घंटे पहले सील कर दी गई हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा में कोई असामाजिक तत्व प्रवेश कर माहौल न बिगाड़ पाए।