महिला केंद्रित फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर का मानना है कि अब भी ऐसे बहुत से मुद्दे हैं, जिन्हें फिल्मों के जरिये उठाया जाना बाकी है।
जाना माना पॉप म्यूजिकल बैंड स्पाइस गर्ल्स के टूटने पर संगीत प्रेमियों को बहुत निराशा हुई थी। पूरी दुनिया में इस समूह के टूटने पर चर्चा हुई थी। स्पाइस गर्ल्स के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि यह समूह फिर अस्तित्व में आएगा।
ऐशेज शृंखला का चौथा टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने पांचवीं बार ऑस्ट्रेलिया को इस खिताब से दूर कर दिया है। हार से क्षुब्ध ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने शृंखला के बाद ही अपने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
दक्षिण के सुपरस्टार धनुष की फिल्म निर्माण कंपनी की फिल्म विसरनई पहली तमिल फिल्म बन गई है, जिसे वेनिस फिल्म फेस्टीवल में आने वाली फिल्मों की श्रेणी में दिखाया जाएगा।
अगले साल फरवरी में होने वाले गेटवे साहित्योत्सव का दूसरा संस्करण भारतीय भाषाओं के साहित्य पर केंद्रित होगा। इसके आयोजक भारतीय भाषा के लेखकों को इस अयोजन में आमंत्रित करने की तैयारियों में जुटे हैं।
नर्मदा बचाओ आंदोलन के 30 वर्ष पूरे होने पर धरना देने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे नर्मदा आंदोलनकारियों को आशंका है कि सरकार तीन राज्यों के 245 गांवों के 2.5 लाख लोगों की जिंदगियों को ताक पर रख फिर एक बार बांध की ऊंचाई बढ़ा देगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मालिया एचबीओ की गर्ल्स श्रृंखला में नौकरी करेंगी। वह यहां लीना डुनहैम के साथ इंटर्न होंगी। यह उनके समर जॉब का हिस्सा होगा।