साहित्य अकादेमी, दिल्ली ने कालजयी एवं मध्यकालीन साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए क्रमशः दो विद्वान लेखकों—उत्तरी के लिए डॉ. आनंदप्रकाश दीक्षित और दक्षिणी के लिए नागल्ला गुरुप्रसाद राव समेत छह लेखकों को साहित्य अकादेमी भाषा सम्मान नवाजने की घोषणा की है।
यूएस ओपन के पूर्व उपविजेता और दो बार के ओलंपियन रोहन बोपन्ना को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन से पांच फरवरी के बीच होने वाले मुकाबले के लिये भारतीय डेविस कप टीम से बाहर कर दिया गया है।
इस वर्ष साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित पुरस्कार हिन्दी के लिए नासिरा शर्मा, उर्दू के लिए निज़ाम सिद्दीकी, अंग्रेजी के लिए जेरी पिंटो और संस्कृत के लिए सीतानाथ आचार्य शास्त्री सहित 24 भाषाओं के रचनाकारों को देने का आज ऐलान किया गया।
सरकार ने आज भारतीय उद्यम विकास सेवाओं (आईईडीएस) के गठन को मंजूरी प्रदान की। इसका गठन सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के तहत विकास आयुक्त कार्यालय में किया जाएगा।
पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर करीब चार महीने पूर्व लगे प्रतिबंध को हटा लिये जाने के, वहां के सिनेमा मालिकों के फैसले का अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, काजोल समेत बॉलीवुड के कलाकारों ने स्वागत किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को 30 दिसंबर तक एक बैंक खाते में 500 और 1,000 के पुराने या बंद नोटाें में 5,000 रुपये से अधिक की राशि जमा कराने पर कड़े अंकुश लगा दिए। अब 30 दिसंबर तक एक बैंक खाते में पुराने नोटाें में सिर्फ एक बार ही 5,000 रुपये से अधिक की राशि जमा कराई जा सकेगी। इसके लिए जमाकर्ता को बैंक अधिकारियाें को अभी तक पैसा जमा न कराने की वजह बतानी होगी।
खचाखच भरे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर चारों ओर से आते इंडिया इंडिया के शोर के बीच भारत ने आज बेहतरीन हाकी का नमूना पेश करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर जूनियर हाकी विश्व कप अपने नाम करने के साथ इतिहास पुस्तिका में नाम दर्ज करा लिया।
इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी सिर्फ विराट कोहली पर ही निर्भर नहीं है और यह पांच मैचों की मौजूदा सीरीज में भी साबित हो गया जिसमें मेहमान टीम को इसका नुकसान उठाना पड़ा।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुनावी जीत में भारतीय-अमेरिकी जनता के योगदान के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि हिंदुओं के साथ मिलकर उनकी चुनावी जीत शानदार रही।