इजरायल ने भारत जाने वाले अपने देश के पर्यटकों को आतंकी हमले की आशंका से आगाह किया है। इजराल ने अपने सैलानियों के लिए एक तत्काल एवं गंभीर यात्रा चेतावनी जारी की, जिसमें नए साल के समारोहों के दौरान खास तौर से भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में आतंकी हमले के तत्काल खतरे का जिक्र है।
कविता की एक पंक्ति है- 'आशा पर टिका है आकाश।’ किसी आधार, स्तंभ, जड़ों का कोई निशान नहीं मिलता। दुनिया में महान भारत ही ऐसा राष्ट्र है, जहां करोड़ों लोग युगों-युगों से अच्छे दिन, अच्छे फल, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूरी उम्मीद रखते हैं।
देश की थलसेना और वायुसेना को शनिवार को 'नए सेनापति' मिल गए। जनरल विपिन रावत नए थल सेनाअध्यक्ष का पद संभाल लिया है। निवर्तमान सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने रावत को कमान सौंपी। इससे पहले सुहाग ने अंतिम बार सेना की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर निरीक्षण किया। इसी तरह वायुसेना की कमान एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा को सौंपी गई है। निवर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने धनोवा को यह कमान सौंपी।
धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश में ऐसी कोशिशों के कामयाब होने की संभावना नहीं है क्योंकि मिशनरियों में ताकत नहीं है।
नये साल 2017 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की त्रिामूर्ति दुनिया के खगोल प्रेमियों को ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखायेगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है।
प्रशंसकों के समर्थन को ध्यान में रखते हुए भारत अपना लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा। एशिया ओसियाना ग्रुप एक का यह मुकाबला भारत तीन फरवरी से पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। शुक्रवार को एकल मैच दोपहर बाद तीन बजे शुरू होंगे जबकि इसके अगले दिन युगल मैच शाम छह बजे शुरू करने का कार्यक्रम है। रविवार को होने वाले उलट एकल मैच फिर से तीन बजे से खेले जाएंगे।
भारत की उम्मीदों को झटका देते हुए चीन ने अंतत: जैश ए मोहम्मद प्रमुख और पठानकोट हमले के षडयंत्रकर्ता मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकियों की सू़ची में शामिल करने के प्रस्ताव को आज अवरूद्ध कर दिया। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने चीन पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।
स्वागत, अभिनंदन, जयकार, हर्षनाद- 2017 की अगवानी के लिए। भारत दुनिया भर के देशों में अपनी परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था रखने वाला राष्ट्र है। युगों-युगों के बदलाव हमने देखे हैं।
भारत और पाकिस्तान के संबंधों में चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई पर शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी ने कभी देश के दुश्मनों को इस तरह की शुभकामनाएं नहीं दीं।