उपराष्ट्रति हामिद अंसारी के मुसलमानों की स्थिति को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि मुस्लिमों के लिए भारत से अच्छा और कोई देश नहीं है।
भाजपा सांसद किरण खेर का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था, इसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को रविवार को संसद के सेंट्रल हाल में विदाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की एकता संविधान का आधार है और संविधान की रक्षा करने की उन्होंने पूरी कोशिश की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन मौजूद रहे।
शिवसेना ने देश में गोरक्षा के नाम पर बढ़ रही हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। केंद्र में राजग सरकार की सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में सवाल उठाया है कि हुड़दंग करने वाले तथाकथित गोरक्षक उस वक्त कहां थे जब आतंकियों ने हाल में अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था।
देश में गौरक्षा के नाम पर हो रही हत्याओं को भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने हिंदुत्व के खिलाफ बताया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह बीफ पर राष्ट्रीय नीति बनाएं। हाल में भाजपा शासित राज्यों झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं।