Advertisement

Search Result : "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार"

फिल्म निर्माता करीम मोरानी को आत्मसमर्पण का आदेश

फिल्म निर्माता करीम मोरानी को आत्मसमर्पण का आदेश

हैदराबाद में एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली की एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में आरोपी बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। शहर के एल बी नगर में अतिरिक्त मेटोपोलिटन सत्र अदालत ने कल मोरानी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी और उसे 22 मार्च को या उससे पहले यहां हयातनगर पुलिस थाना में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।
पद्मावती फिल्म के सेट पर तोड़फोड़, शूटिंग दल को पुलिस सुरक्षा दी गयी

पद्मावती फिल्म के सेट पर तोड़फोड़, शूटिंग दल को पुलिस सुरक्षा दी गयी

महाराष्‍ट्र में कोल्हापुर जिले के महासाई पठार में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के सेट पर बुधवार तड़के अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की।
बिन शादी बाप बने करण जौहर

बिन शादी बाप बने करण जौहर

फिल्म निर्माता करण जौहर किराये की कोख (सरोगेसी) की मदद से जुड़वां बच्चों के बाप बन गए हैं। करण ने अबतक शादी नहीं की है। जौहर को एक बेटे और एक बेटी का पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह पिता बनकर स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
रैपिडलायन अवार्ड्स-2017 में छायी बाजीराव मस्तानी

रैपिडलायन अवार्ड्स-2017 में छायी बाजीराव मस्तानी

दक्षिण अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में फिल्मकार संजय लीला भंसाली की भव्य प्रेम कहानी बाजीराव मस्तानी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए रैपिडलायन अवार्ड्स अपने नाम किए।
लिंकन के दुख की अलग कहानी कहती है यह किताब

लिंकन के दुख की अलग कहानी कहती है यह किताब

फोलियो पुरस्कार प्राप्त लेखक जॉर्ज सौंडर्स अपना नया उपन्यास लिंकन इन द बाड्रो लेकर आए हैं। एक अकेली रात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस उपन्यास में लेखक ने 11 वर्षीय बेटे विली की मौत से आहत अब्राहम लिंकन के दुख को दर्शाया गया है। यह वही वक्त था जब अमेरिका में गृहयुद्ध को लेकर नाराजगी उफान पर थी।
अनुवाद इतिहास को वर्तमान से जोड़ने का बड़ा प्रयास है-सीतांशु यशश्चंद्र

अनुवाद इतिहास को वर्तमान से जोड़ने का बड़ा प्रयास है-सीतांशु यशश्चंद्र

कल छह दिवसीय साहित्योत्सव के अंतिम दिन ‘अनुवाद पुनर्कथन के रूप में’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन वक्तव्य में प्रख्यात गुजराती लेखक सीतांशु यशश्चंद्र ने कहा कि कृष्ण कथा और राम कथा का हमारे देश में कई भाषाओं में अनूदित हो रोचक पुनर्कथन हुआ है, और यह आधुनिक भाषाओं में भी हो रहा है। यह इतिहास को वर्तमान से जोड़ने का बड़ा प्रयास है। उन्होंने अनुवाद प्रक्रिया में आने वाले बिखराव फैलाव और छाया अनुवाद की चर्चा करते हुए संस्कृत/प्राकृत/पालि/हिंदी/गुजराती आदि के अनुवादों से कई उदाहरण दिए।
कैलाश सत्यार्थी का नहीं मिला चोरी हुआ नोबेल प्रशस्ति पत्र

कैलाश सत्यार्थी का नहीं मिला चोरी हुआ नोबेल प्रशस्ति पत्र

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चाेरी हुआ सामान तो मिल गया लेकिन मेडल का प्रशस्ति पत्र नहीं मिला। गिरफ्तार किए गए चोरों ने भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे प्रशस्ति पत्र ले गए थे या नहीं। लेकिन सभी सामान मिल जाने के बावजूद प्रशस्ति पत्र नहीं मिल पाया।
बांग्लादेश की प्रतिबंधित फिल्म में दिखेंगे इरफान

बांग्लादेश की प्रतिबंधित फिल्म में दिखेंगे इरफान

बांग्लादेश में प्रतिबंधित फिल्म दूब नो बेड ऑफ रोजेज में भारतीय कलाकार इरफान खान काम कर रहे हैं। यह फिल्म 31 मार्च को आएगी। इरफान खान इस फिल्म का पोस्टर जारी किया।
24 लेखक साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्‍मा‌नित,  चार को मिला भाषा सम्मान

24 लेखक साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्‍मा‌नित, चार को मिला भाषा सम्मान

कल नई दिल्ली में शुरू हुए साहित्य अकादेमी के सप्ताहकालीन साहित्योत्सव 2017 में आज शाम कमानी सभागार में हिंदी सहित देश की 24 भाषाओं से सम्मानार्थ चुने गए 24 लेखकों को साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया जा रहा है। उत्सव का आरंभ संस्कृत विद्वान एवं साहित्य अकादेमी के महत्तर सदस्य प्रो सत्यव्रत शास्त्री ने अकादेमी की वार्षिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार 2016 की घोषणा भी की।
ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन का इस्तीफा

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन का इस्तीफा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन ने रूस के साथ संबंधों के आरोपों के मद्देनजर आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपत‌ि के शपथ ग्रहण से पहले फ्लिन ने रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों पर रूसी राजदूत के साथ चर्चा की थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement