Advertisement

विराट कोहली खेल रत्न के लिए नामांकित

बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल रत्‍न सम्‍मान के लिए सितारा बल्‍लेबाज विराट कोहली का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है। अर्जुन पुरस्‍कार के लिए कलात्‍मक बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे को नामांकित किया गया है।
विराट कोहली खेल रत्न के लिए नामांकित

बीसीसीआई ने करीब चार साल के अंतराल के बाद खेल रत्‍न के लिए किसी क्रिकेट खिलाड़ी को नामांकित किया है। इससे पहले 2012 में क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को नामांकित किया गया था। हालांकि उस साल पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त और शूटर विजय कुमार को खेल रत्‍न दिया गया। अब तक सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को खेल रत्‍न दिया जा चुका है।  हालिया विश्‍व कप और वर्तमान में आईपीएल में उम्‍दा प्रदर्शन कर रहे कोहली निश्चित तौर पर खेल रत्‍न के लिए सबसे बेहतर पसंद कहे जा सकते हैं। 

  Close Ad