Advertisement

स्टार एथलीट हिमा दास का स्वर्णिम अभियान जारी, एक महीने में जीता 5वां गोल्ड मेडल

भारतीय स्टार एथलीट हिमा दास का स्वर्णिम अभियान जारी है। हिमा ने चेक रिपब्लिक में जारी एक इंटरनेशनल...
स्टार एथलीट हिमा दास का स्वर्णिम अभियान जारी, एक महीने में जीता 5वां गोल्ड मेडल

भारतीय स्टार एथलीट हिमा दास का स्वर्णिम अभियान जारी है। हिमा ने चेक रिपब्लिक में जारी एक इंटरनेशनल इवेंट के 400 मीटर रेस का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का वक्त लिया। यह इस महीने में उनका पांचवां गोल्ड मेडल है। हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी।

फोटो के साथ हिमा ने लिखा, ‘आज (शनिवार को) चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया।’ हिमा ने 52.09 सेकंड का वक्त निकाला।

दूसरे स्थान पर भी भारत की एथलीट

दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 सेकंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं। विस्मया ने 52.48 सेकंड का समय निकाला। तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकंड का समय निकाला।

पुरूषों के मुकाबले में भारतीय एथलीट को रजत

पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में मोहम्मद अनस ने 20.95 सेकंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों की 400 मीटर में भारत के ही नोह निर्मल टोम ने भी 46.05 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। पुरुषों की ही 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत के एम. पी. जाबिर ने 49.66 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता। जितिन पॉल 51.45 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

हिमा का एक महीने में पांचवां पदक

हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो ऐथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad