Advertisement

उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम — अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान

सीएम धामी के विज़न को ज़मीन — उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद उत्तराखंड के माननीय...
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम — अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान

सीएम धामी के विज़न को ज़मीन — उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश अनुसार तथा माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी के मार्गदर्शन में देश का पहली बार ऐसा प्रयास जिसमें एक राज्य अपने पर्यटन पक्ष को संगठित, समन्वित और बहु-शहरी अभियान के रूप में आगे रख रहा है—उत्तराखण्ड पर्यटन ने आज दिल्ली से पैन–इंडिया एकीकृत रोड शो की शुरुआत की जिसमें उत्तराखंड तथा दिल्ली- एनसीआर के 250 से ज्यादा इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर ने प्रतिभाग किया। यह आयोजन आने वाले महीनों में देश के प्रमुख महानगरों में आयोजित होंगे।

यह अभियान उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशा–निर्देशों तथा माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी के मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया गया है, जिसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को सालभर के 365-दिवसीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

उद्घाटन एवं अतिथि

दिल्ली आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी उपस्थित रहे।

उनके साथ—

  • श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, सचिव पर्यटन
  • श्री अभिषेक रुहेला, अपर सचिव पर्यटन
  • श्री विशाल मिश्रा, प्रबंध निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम
  • श्री विनीत तोमर, प्रबंध निदेशक, कुमाऊँ मंडल विकास निगम

सहित अनेक विभागीय अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और देश के प्रमुख टूर व ट्रैवल ऑपरेटर मौजूद रहे।

रोड शो की दृष्टि और रणनीति

इस राष्ट्रीय अभियान का केंद्रीय उद्देश्य—

  • दिल्ली–एनसीआर के ट्रैवल ट्रेड और पर्यटन उद्योग को
  • राज्य के एडवेंचर, विंटर, वेलनेस, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों से जोड़ना है।

साथ ही, उत्तराखण्ड को भविष्य के विवाह स्थल, आध्यात्मिक महा परिपथ तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर भी रोशनी डाली गई।

कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण एवं सत्र

सत्र का शुभारंभ स्वागत संबोधन से हुआ जिसके बाद माननीय पर्यटन मंत्री ने राज्य की व्यापक पर्यटन नीति, नयी संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को स्थापित करने की प्रतिबद्धता साझा की।

इसके बाद—

  • राज्य पर्यटन दृष्टि और भविष्य के अवसरों पर श्री अभिषेक रोहिला
  • जीएमवीएन की योजनाएँ एवं रणनीति पर श्री विशाल मिश्रा
  • केएमवीएन की फॉरवर्ड प्लानिंग पर श्री विनीत तोमर द्वारा प्रभावी प्रस्तुतियाँ दी गईं।

प्रतिष्ठित वक्ताओं की भागीदारी

रोड शो ने उद्योग जगत की अग्रिम आवाज़ों को भी मंच दिया। प्रमुख वक्ताओं में —

  • पद्मश्री अजीत बजाज- future of adventure Tourism in Uttarakhand
  • श्री तरुण थियो- facets of snow leopardsiting in Uttarakhand
  • श्री करण- emerging avenues of winter adventure tourism in Uttarakhand
  • श्री अभिषेक अहलूवालिया- growing avenues of hospitality hotel and Homestay network in Uttarakhand

ने अपने विचार व अनुभव साझा किए और उत्तराखण्ड को भारत का सबसे सुरक्षित, रोमांचक तथा सुव्यवस्थित एडवेंचर व छुट्टी गंतव्य बताया।

बी2बी संवाद और उद्योग सहभागिता

रोड शो में— प्रश्नोत्तर सत्र,बी2बी मीटिंग्स,नेटवर्किंग लंच,वन–टू–वन बिज़नेस एंगेजमेंट्स आयोजित हुए, जिनमें दिल्ली–एनसीआर के टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों, होटल समूहों और एडवेंचर संस्थानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्योग ने उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अगली बड़ी सफलता कहानी के रूप में देखने की आकांक्षा व्यक्त की।

भविष्य की दिशा

माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने बताया—

यह रोड शो श्रृंखला राज्य में पर्यटन निवेश, उद्योग सहयोग और पर्यटन आगमन को कई गुना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। देश के अनेक शहरों में इसी प्रकार की सहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित होंगी।”

“हमारी प्राथमिकता उत्तराखंड को शीतकालीन पर्यटन का राष्ट्रीय केंद्र बनाना है—जहाँ पर्यटक स्कीइंग, स्नो ट्रैकिंग और विंटर फेस्टिवल्स का आनंद ले सकें।
“हम जोशीमठ, औली और पांडुकेश्वर जैसे स्थलों को विंटर चारधाम व Sunshine Tourism के रूप में विकसित कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को वर्षभर दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूति मिल सके।”

“धारचूला से नेलांग घाटी तक Snow Leopard Sighting और नीति घाटी में Ultra Run जैसे कार्यक्रम उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देंगे।”

“हम पर्यटन क्षेत्र के साझेदारों—टूर ऑपरेटर, होटल और एडवेंचर विशेषज्ञों—के साथ मिलकर नए उत्पाद, नए पैकेज और नई संभावनाएँ विकसित करेंगे।”

दृष्टिकोण पर

“हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—उत्तराखंड को ‘हर मौसम, हर यात्री के लिए’ भारत का प्रमुख पर्यटन राज्य बनाना।”

सचिव पर्यटन श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा—

“यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तराखण्ड को भारत की पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा राज्य को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के दृष्टिकोण को ज़मीनी रूप देने का निर्णायक कदम है।”

इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने रेखांकित किया की दिल्ली रोड शो ने न सिर्फ़ पर्यटन समुदाय को उत्साहित किया, बल्कि यह प्रमाणित किया कि उत्तराखण्ड अब भारत का उभरता हुआ सबसे गतिशील, सुरक्षित, विविध और निवेश–सक्षम पर्यटन राज्य है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad