Advertisement

भारत एवं पाकिस्तान एक बड़े युद्ध के लिए तैयार थे, मैंने उसे रुकवाया: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त कराने का दावा...
भारत एवं पाकिस्तान एक बड़े युद्ध के लिए तैयार थे, मैंने उसे रुकवाया: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त कराने का दावा किया है। उन्होंने दोहराया कि पिछले साल हुए इस सैन्य संघर्ष में आठ विमान गिराए गए थे।

 

ट्रंप अब तक करीब 70 बार यह दावा दोहरा चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में सैन्य संघर्ष उन्होंने रुकवाया था।

 

‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ‘मैंने सवा आठ युद्ध रुकवाए हैं, क्योंकि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया था।’ उन्होंने कहा कि ‘सैद्धांतिक रूप से’ प्रत्येक युद्ध को रुकवाने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

 

ट्रंप के अनुसार, भारत और पाकिस्तान बड़े युद्ध के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये दो परमाणु संपन्न देश हैं। मैंने उनके बीच युद्ध रुकवाया। आठ विमान गिराए गए थे। वे वास्तव में बड़े युद्ध की स्थिति में थे।’’

 

उल्लेखनीय है कि भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में छह और सात मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। दोनों देश सैन्य संघर्ष समाप्त करने पर 10 मई को सहमत हुए। भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की बात से हमेशा इनकार किया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad