Advertisement
30 November 2015

नेस्‍ले के सभी कारखानों में मैगी का उत्पादन शुरू

नेस्‍ले के सभी कारखानों में मैगी का उत्पादन शुरू

पांच महीने के प्रतिबंध के बाद नेस्ले ने नौ नवंबर को मैगी नूडल्स का उत्पादन हिमाचल प्रदेश स्थित ताहलीवाल कारखाने से शुरू कर दिया है। नेस्ले कर्नाटक के नानजनगढ़, पंजाब के मोगा, गोवा के बिछोलीम, हिमाचल के ताहलीवाल और उत्‍तराखंड के पंतनगर में मैगी नूडल्स बनाती है।

नेस्ले ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने अपने सभी पांच नूडल्स बनाने के कारखानोेें में मैगी का उत्पादन शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह, स्विट्जरलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड के पंतनगर स्थित अपने कारखाने में मैगी नूडल्स का उत्पादन शुरू किया। उल्लेखनीय है कि जून में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई ने मैगी नूडल्स में सीसे की मात्रा स्वीकार्य सीमा से अधिक पाये जाने पर उस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

TAGS: भारत, नेस्‍ले, मैगी, उत्‍पादन, संयत्र, एफएसएसएआई
OUTLOOK 30 November, 2015
Advertisement