Advertisement
31 May 2016

रिपोर्टः अखलाक के घर से बीफ मिलने का दावा

मीडिया रिपोर्टज के अनुसार लैब की रिपोर्ट में कहा गया है कि अखलाक के घर से मिले मांस की जांच में पता चला है कि वह गाय या उसके बछड़े का मांस था। रिपोर्ट के सामने आने के बाद अखलाक के भाई ने कहा है कि घर में बीफ रखना अपराध नहीं है। नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा गांव 28 सितंबर की रात मोहम्मद अखलाक के घर में गाय का मांस होने की अफवाह पर उनकी हत्या कर दी गई थी। हमले में अखलाक के पुत्र दानिश को भी जमकर पीटा गया था, जिसके बाद उसको गंभीर हालत में कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया। लोगों में अखलाक के घर में गोमांस मिलने की खबर से गुस्से का आलम यह था कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी भीड़ अखलाक और उसके बेटे को जानवरों की तरह पीट रही थी। इस हत्या के बाद देशभर में इसकी निंदा हुई। 

TAGS: नोएडा, दादरी, बिसाहड़ा, अखलाक, लैब, गाय, बीफ
OUTLOOK 31 May, 2016
Advertisement