Advertisement
08 January 2017

पीएम मोदी के सिर के बाल-दाढ़ी का मुंडन कर 25 लाख रुपये का इनाम पाओ : फतवा

पीएम मोदी के सिर के बाल-दाढ़ी का मुंडन कर 25 लाख रुपये का इनाम पाओ : फतवा | google

शाही इमाम जब फतवा जारी कर रहे थे, उस वक्त उनके साथ तृणमूल सांसद इद्रिस अली भी मौजूद थे। जब फतवा जारी हुआ तो तृणमूल सांसद ने मेज थपथपा कर इसका समर्थन किया।

देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह का फतवा जारी करने के सवाल पर बरकती का कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा कर पाप किया है, यह फतवा उसी का दंड है। ऑल इंडिया माइनोरिटी फोरम व ऑल इंडिया मजलिस-ए-शूरा के एक कार्यक्रम में बरकती पहुंचे थे। माइनोरिटी फोरम के चेयरमैन तृणमूल सांसद इद्रिश अली हैं, जबकि शूरा के चेयरमैन खुद बरकती हैं।

बरकती ने कहा कि जो भी व्यक्ति यह काम करेगा, उपरोक्त दोनों संगठन उसे 25 लाख रुपये का इनाम देंगे। गौरतलब है कि बरकती ने कुछ दिन पूर्व भी ममता के खिलाफ टिप्पणी को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ फतवा जारी कर उन्हें पत्थर मारकर राज्य से निकालने की बात कही थी। इस बार उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री के खिलाफ फतवा जारी किया है। तसलीमा के खिलाफ भी जारी कर चुके हैं फतवा।

Advertisement

बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन के खिलाफ बरकती ने फतवा जारी कर कहा था कि जो भी लेखिका के मुंह पर कालिख पोतेगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

TAGS: बंगाल, फतवा, पीएम मोदी, कांग्रेस, भाजपा, fatwa, Bengal, bjp, pm modi
OUTLOOK 08 January, 2017
Advertisement