Advertisement
02 August 2021

सीमा विवाद: तल्खियों में कमी के संकेत, असम के सीएम ने मिजोरम के सांसद के खिलाफ एफआईआर वापस लेने के दिए निर्देश

फाईल फोटो

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव के लिए दोनों राज्यों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री ने अपने फैसले में बदलाव किया है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ अपने राज्य में दर्ज एफआईआर वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी मिजोरम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि पुलिस को मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने को कहा गया है, लेकिन अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

दरअसल असम पुलिस ने 26 जुलाई को दोनों राज्यों की सीमा पर हुए विवाद के बाद मिजोरम के राज्यसभा सांसद वनलालवेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। असम के सीएम ने बताया कि मिजोरम के मुख्यमंत्री द्वारा सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई है और असम सरकार भी यही चाहती है। जिससे पूर्वोत्तर का जज्बा बना रहे और हमारी सीमाओं पर शांति बनी रहे।

यह भी पढ़ें - सीमा विवाद पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- मामले को सुलझाने के लिए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

वहीं इस सीमा विवाद में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ मिजोरम में एआईआर दर्ज की गई है। हालाकि अब दोनों राज्यों की ओर से इस विवाद को सुलझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओऱ से भी लगातार कवायद की जा रही है। गृहमंत्री अमित के हस्तक्षेप के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के तेवर नरम पड़े गए और दोनों अब बातचीत के जरिए समाधान निकालने में जुट गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: असम-मिजोरम सीमा विवाद, असम के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा, सांसद वनलालवेना, मिजोरम के सांसद, असम पुलिस, Assam-Mizoram border dispute, Assam Chief Minister, Himanta Biswa Sarma, MP Vanlalvena, Mizoram MP, Assam Police
OUTLOOK 02 August, 2021
Advertisement