Advertisement
05 February 2022

तेजस्वी यादव बनेंगे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष? लालू ने दिया ये जवाब

बिहार में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की उड़ती-उड़ती खबरों के बीच आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने विराम लगा दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि ''वो मूर्ख लोग हैं जो ये बात फैलाते हैं, क्या होगा ये पता चल जाएगा।''

ऐसी चर्चाएं इन दिनों तेजी से मीडिया में चल रही हैं। कहा जा रहा है कि लालू की मौजूदगी में अगले हफ्ते होने वाली पार्टी कार्यसमिति की बैठक में तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - लालू के राजद अध्यक्ष पद से हटने की खबरों पर राबड़ी देवी ने कही ये बड़ी बात, जानें पूरा मामला

 

इससे पहले शुक्रवार को लालू के अध्यक्ष पद त्यागने की अटकलों के बीच उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया आई थी। राबड़ी देवी ने भी अध्यक्ष पद छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि झूठी खबरें चलाई जा रही है। राबड़ी देवी ने कहा कि प्रसाद आजकर ज्यादा वक्त राष्ट्रीय राजधानी में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सकीय देखरेख में हैं। उनके पार्टी के कार्यक्रम के लिए आने की उम्मीद है।

1990 के दशक के उत्तरार्ध में राजद के गठन के बाद से उनके पास पार्टी का शीर्ष पद छोड़ने के बारे में अटकलें उनके खराब स्वास्थ्य के कारण इर्द गिर्द घूम रही हैं। इस बीच उन्हें ये भी डर सता रहा है कि एक और चारा घोटाला मामले में उन्हें फिर से जेल में डाल दिया जा सकता है। रांची की एक सीबीआई अदालत के इस महीने के अंत में डोरंडा कोषागार मामले में अपना फैसला सुनाने की उम्मीद है।

बता दें कि दो भाइयों के राजनीतिक रूप से अधिक जानकार माने जाने वाले तेजस्वी यादव राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और 2020 के विधानसभा चुनावों में राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: लालू प्रसाद यादव, आरजेडी, राष्ट्रीय जनता दल, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, Lalu Prasad Yadav, RJD, Rashtriya Janata Dal, Tejashwi Yadav, Rabri Devi
OUTLOOK 05 February, 2022
Advertisement