Advertisement
05 August 2016

असम के कोकराझार मेंं आतंकी हमला, 14 की मौत

असम के कोकराझार मेंं आतंकी हमला, 12 की मौत | google

सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक कोकराझार के बालाघाट तीनलो में तीन से चार उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलाबारी की। इस घटना में एनडीएफबी उग्रवादियों के हाथ होने की संभावना है। कोकराझार आईजी के मुताबिक हमलावरों को मार गिराया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी सेना में सुरक्षा बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया।

नागरिकों पर हुए इस हमले को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है और मामले की पूरी जानकारी मुहैया करवाई है।

गृहराज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि हम इस घटना का विरोध करते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रिजिजू ने बताया कि हम लगातार राज्य सरकार के साथ संपर्क में बने हुए हैं। कोकराझार बोडोलैंड का केंद्र रहा है। रिजिजू ने कहा कि केंद्र मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हमले में पीड़ित परिवारों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, उनकी सुरक्षा हमारी प्रमुखता है।

Advertisement

 

TAGS: असम, कोकराझार, बोडोलैंड, उग्रवादी, 12 की मौत, सर्वानंंद सोनोवाल, हमला, गोलीबारी, kokrajhar, bodoland, assam, terrorist, attack, 12 dead, sarvanad sonowal
OUTLOOK 05 August, 2016
Advertisement