Advertisement
17 April 2017

स्‍वच्‍छ भारत के शहीद: हरियाणा में सीवर में 3 की मौत

google, प्रतीकात्मक

सीवर में सफाई के दौरान हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। यह तीनों मौतें सोनीपत के कुंडली के टीडीआई सीटी इलाके में हुई। टीडीआई सीटी में बने सीवर की सफाई के लिए उतरे तीनों मजदूरों को सीवर से निकालने में 5 घंटे से ज्यादा का समय लगा। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर एम्बुलैंस और फायर विभाग आ जाता तो जान बच सकती थी।

सीवर की सफाई के लिए चार मजदूरों को उतारा गया था। जिनमें से एक मजदूर शुरू में ही निकल गया। लेकिन तीन मजदूरों  को निकालने में करीब 5 घंटे का समय लग गया। जिस दौरान तीन मजूदरों को निकाला गया। जिनमें से दो की मौत मौके पर और एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक सलमान नागल कला का रहने वाला, मृतक शादिर रसोई गांव का और मृतक रामपाल यूपी का रहने वाला है।

TAGS: सीवर, हरियाणा, मजदूर, मौत, sewer, Haryana, worker, hospital, medical
OUTLOOK 17 April, 2017
Advertisement