Advertisement
12 August 2016

गाजियाबाद में भाजपा नेता तेवतिया पर 50 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर

google

तेवतिया को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीर से खून बहुत ज्यादा बहने के चलते डॉॉक्‍टरों ने शरीर में नया खून चढ़ाया है। खून चढ़ाने के तेवतिया का ऑपरेशन किया जिसमें उनके शरीर से गोलियां निकाली गईं। ये ऑपरेशन करीब 3 घंटे चला। 

डॉक्टरों का मानना है कि शरीर में चढ़े नए खून के चलते बॉडी कैसा रिस्‍पांस करती है, ये आने वाले 4 से 5 घंटे में साफ होगा। 

शुक्रवार सुबह जनरल वीके सिंह घायल बृजपाल तेवतिया को देखने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। वीके सिंह ने कहा कि ऑपरेशन के बाद अभी उनकी हालत स्थिर है। साथ ही सिंह ने यूपी में लचर कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े किए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री महेश शर्मा भी रात 12 बजे तेवतिया को देखने पहुंचे थे। महेश शर्मा ने वारदात में एके-47 राइफल के इस्तेमाल किए जाने पर चिंता जताई। होम मिनिस्‍टर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भी तेवतिया का हाल जानने अस्‍पताल पहुंचे।  

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: गाजियाबाद, बृजपाल तेवतिया, भाजपा, बदमाश, 50 राउंउ फायरिंग, उत्‍तर प्रदेश, uttar pradesh, bjp, brijpal tewtia, ghaziabad, attack, firing
OUTLOOK 12 August, 2016
Advertisement