Advertisement
16 February 2021

बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट, एक ही अपार्टमेंट के 103 लोग कोविड पॉजिटिव; सभी पार्टी में हुए थे शामिल

Symbolic Image

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट हुआ है। एक अपार्टमेंट में रहने वाले 103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल, ये मामला एक पार्टी में शामिल होने के बाद आया है। खबरों के मुताबिक अपार्टमेंट के 435 फ्लैट्स में लगभग 1500 लोग रहते हैं। ये अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स बिलेकाहाल्ली में बोम्मनहल्ली जोन की सीमा में स्थित है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अपार्टमेंट में 6 फरवरी की पार्टी में करीब पांच सौ लोग जमा हुए थे।

ये भी पढ़ें: मुंबई को फिर से किया जा सकता ‘लॉक’, लगातार गहरा रहा कोरोना का संकट

वहीं, केरल के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। 14 फरवरी को 4,092 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए जबकि 40 लोगों की मौत हुई। वहीं, सोमवार को 3,365 नए कोरोना के मामले मिले हैं। औसतन हर दिन राज्य में 3500 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई में भी लगातार हर दिन करीब पांच सौ नए कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मामलों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: देश में साउथ अफ्रीका के म्युटेंट स्ट्रैन के 4 मामले पाए गए: स्वास्थ्य मंत्रालय

साउथ अफ्रीका के म्युटेंट स्ट्रैन के भारत में 4 मामले पाए गए हैं। ये सभी जनवरी 2021 में साउथ अफ्रीका से लौटे थे। इन सभी के साथ इनके कॉन्टैक्ट की टेस्टिंग करके क्वारंटीन किया गया है। इस बात की जानकारी आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने मंगलवार को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bengaluru, 103 COVID cases, Bommanahalli apartment
OUTLOOK 16 February, 2021
Advertisement