Advertisement
12 May 2016

सिंहस्थ में साधुओं के बीच संघर्ष

तीर्थयात्रियों के मुताबिक, साधुओं के संघर्ष में उन्हें गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि वह इसकी जांच कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने भाषा को बताया कि संघर्ष में साधुओं द्वारा तेज धारदार त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया। इससे गंभीर रूप से घायल चार साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली तौर पर चोटिल हुए दो साधुओं का अखाड़े में ही प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में छह साधु राहुल पुरी, राजेश पुरी, भोला पुरी, सनातन पुरी, नगेन्द्र पुरी और राघव पुरी घायल हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि इस सिलसिले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही संघर्ष के दौरान गोली चलने की सूचना की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

TAGS: simhastha, ujjain, clash, सिंहस्थ, उज्जैन, झगड़ा
OUTLOOK 12 May, 2016
Advertisement