Advertisement
09 October 2015

गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

गूगल

मैनपुरी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक नगरिया गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों को गाय की खाल उतारते पकड़ लिया और जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया तथा मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव, आगजनी तथा फायरिंग की। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इस बीच, प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि करहल थाने पर किसी ने पूर्वान करीब 10 बजे फोन कर नगरिया गांव में कुछ लोगों द्वारा गाय काटे जाने की सूचना दी थी।

       उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने रफीक तथा लाला नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बरामद गाय की जांच करने पर पता लगा कि उसे काटा नहीं गया था। सम्भवत: वह कुदरती मौत मरी थी और उसके बाद उसकी खाल उतार ली गयी थी। गाय के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति बिल्कुल साफ हो सकेगी। चौधरी ने बताया कि घटना से नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और एक पुलिस जीप समेत कई गाडि़यों तथा दुकानों के फर्नीचर को आग लगा दी। इस मामले में 20 लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

       उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इलाके में एक कंपनी पीएसी तथा फिरोजाबाद, इटावा और एटा से मंगाया गया अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। प्रधानमंत्राी ने कहा, मुभुो हैरानी है कि शैतान को केवल उनका ही शरीर मिला। मैं जानना चाहता हूं कि शैतान को उनके :लालू के : घर का पता कैसे मिला। शैतान को पूरे बिहार में, भारत में और पूरी दुनिया में उनके अलावा कोई और शरीर नहीं मिला। और उन्होंने भी शैतान का स्वागत इस तरह किया जैसे कोई रिश्तेदार आया हो।

TAGS: हिंसा, गोहत्या, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, पथराव, गिरफ्तार
OUTLOOK 09 October, 2015
Advertisement