Advertisement
23 October 2015

खरगौन में दो गुटों में झड़प के बाद कर्फ्यू

गूगल

  विजयादशमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन से लौटकर आ रहे लोगों पर पथराव किया गया। उसके बाद हिंसा शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के मुताबिक अगर समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम उठाया होता तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन के अलावा प्रभारी मंत्री ने भी आग में घी डालने का काम किया। घटना के बाद आगजनी, पथराव की घटनाएं सामने आई। उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी तो कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई बस्तियों को खाली करा लिया और पुलिस का कड़ा पहरा कर दिया है। बताया जा रहा है कि धार्मिक स्‍थल से भी कुछ हथियार पकड़े गए हैं जिस पर प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। इससे पहले भी खरगौन और उसके आसपास के इलाकों में तनाव चल रहा था ‌लेकिन प्रशासन ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मध्य प्रदेश, खरगौन, शिवराज सिंह चौहान, हिंसा, विजयादशमी, भाजपा, violence, Khargone, bjp
OUTLOOK 23 October, 2015
Advertisement