गुजरात के दलित समुदाय के 200 से अधिक लोगों ने विजयादशमी के मौके पर बौद्ध संगठनों द्वारा आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में बौद्ध धर्म अपनाया। वहीं राज्य के 90 अन्य लोगों ने नागपुर में धर्मांतरण किया और इस तरह कुल 300 से अधिक दलितों ने बौद्ध धर्म को ग्रहण किया।
केंद्र और महाराष्ट्र की सत्ता में एकसाथ होने के बावजूद भाजपा और शिवसेना के बीच टकराव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में मुंबई महानगर के उपनगर मुलुंड में विजयादशमी पर शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंंत देखने काेे मिली। मुलंड में भाजपा सांसद किरीट सोमैया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बाधा पहुंचाई।
आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 91वां स्थापना दिवस खास है। पहली बार संघ प्रमुख के साथ स्वयंसेवक नए गणवेश में दिखे और हाल ही में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक अलग तरह का उत्साह था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने अपने सालाना संबोधन में संघ के बड़े नेता दीनदयाल उपाध्याय से लेकर स्वामी विवेकानंद तक और कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक की बात की।
देश के मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू कश्मीर के हिंदू बहुल जम्मू क्षेत्र में विजय दशमी की तैयारियां उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार के बिना पूरी नहीं होतीं। यह परिवार पर्व के एक महिने पहले पहुंचकर पुतले बनाने के काम में लग जाता है जिन्हें जम्मू के अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के पंडालों में भी लगाने के लिए पूजा समितियां ले जाती हैं।
विजयादशमी से पहले ही भारत में विजय पर्व का उत्साह है। नवरात्रि की शुभकामनाओं से अधिक पाकिस्तान सीमा में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल ऑपरेशन पर बधाइयों का दौर चल रहा है। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने अपने समर्थकों को अति उत्साह में संयम बरतने की सलाह दी है।