Advertisement
25 January 2016

ओलांद, मोदी ने की दिल्‍ली मेट्रो रेल की सवारी

ओलांद, मोदी ने की दिल्‍ली मेट्रो रेल की सवारी | twitter/@PMOIndia

लगभग तीन बजे दोनों नेता मेट्रो पर सवार हुए। भारतीय अधिकारी और फ्रांस के विदेश मंत्री लारेन फेबियस समेत फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल ने भी मेट्रो की सवारी की। फ्रांस के राष्ट्रपति भवन कार्यालय और भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर पोस्ट के जरिये फोटो के साथ यह जानकारी दी गई है। एक फोटो में मोदी और ओलोंद रेसकोर्स स्टेशन के प्लेटफार्म पर साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, इको फ्रेेंडली सवारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ओलोंद दिल्ली मेट्रो से गुडगांव गए।

TAGS: भारत, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, फ्रांस, राष्‍ट्रपति, फ्रांस्‍वा ओलोंद, दिल्‍ली मेट्रो
OUTLOOK 25 January, 2016
Advertisement