Advertisement
23 February 2017

नर्मदा सेवा यात्रा की तर्ज पर 31 मार्च से नमामि ब्रह्मपुत्र अभियान

इस अभियान के प्रभारी एवं संयुक्त सचिव एस विश्वनाथन ने बताया, असम का जनजीवन और संस्कृति, दुनिया की सबसे शक्तिशाली नदियों में से एक और भारत का एकमात्र नद ब्रहमपुत्र से बहुत अधिक प्रभावित है। इस पावन नदी के प्रति कृतज्ञता एवं आदर व्यक्त करने के उद्देश्य से असम सरकार, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में 31 मार्च से पांच दिवसीय नमामि ब्रह्मपुत्र कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह यात्रा असम के 21 जिलों, सदिया से धुबरी तक जाएगी।

यह आयोजन राज्य के व्यापार, पर्यटन और संस्कृति में असम की जबरदस्त क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श मंच का काम करेगा। 31 मार्च से शुरु होने वाले इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ गुवाहाटी से होगा। आयोजन में स्वदेशी खेल, स्थानीय भोजन, जैविक चाय की प्रदर्शनी, हथकरघा और हस्त शिल्प, सांस्कृतिक संध्या, फिल्म समारोह, व्यापारिक बैठकों के साथ ब्रह्मपुत्र नदी की एक भावपूर्ण अर्चना भी शामिल है। समापन 4 अप्रैल 2017 को भव्य समारोह में किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी पहुंचने की संभावना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: narmada seva yatra, namami brahmapurta, नर्मदा सेवा यात्रा, नमामि बह्मपुत्र
OUTLOOK 23 February, 2017
Advertisement