Advertisement
01 March 2016

अफ्सपा हटाने को लेकर शर्मिला का अनशन फिर शुरू

गूगल

 

इंफाल पश्चिम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कल शर्मिला को न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया, जिसके बाद वह जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस अस्पताल से निकलकर बाहर आईं और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ शहीद मीनार की ओर रवाना हो गईं। अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए शर्मिला ने वहां पहुंचकर अपना अनशन फिर शुरू किया।

 

Advertisement

उन्होंने मीडिया को बताया कि वह अपना अहिंसक आंदोलन जारी रखेंगी और राज्य में व्याप्त अशांति के समाधान के लिए हिंसा का इस्तेमाल उचित नहीं है। शर्मिला ने इस कानून को सख्त बताते हुए इसे हटाने की मांग को लेकर 2002 में अपना अनशन शुरू किया था।

TAGS: अफ्सपा, मणिपुर , मानवाधिकार कार्यकर्ता , इरोम शर्मिला चानू
OUTLOOK 01 March, 2016
Advertisement