Advertisement
13 July 2016

गाना न बजने पर विवाह समारोह में दो ग्रुप भिड़े

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बर्रा के तात्याटोपे नगर के राजेंद्र कुमार की बेटी की बारात कल श्याम नगर से आई। विवाह समारोह में डीजे पर बाराती और घराती डांस कर रहे थे। तभी नशे में धुत कुछ युवकों ने डीजे वाले बाबू मेरा गाना तो बजा  गाने की फरमाईश की ,वहीं युवकों के एक दूसरे ग्रुप ने नागिन डांस का गाना बजाने की फरमाईश की। मनपसंद गाना बजाने को लेकर युवकों के दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए और पहले तो झगड़ा हुआ और बाद में मारपीट होने लगी।

 मारपीट की खबर सुनकर बर्रा पुलिस स्टेशन की पुलिस वहां पहुंची और दोनों ग्रुप के आधा दर्जन युवकों को पुलिस स्टेशन ले आई। बाद में पुलिस स्टेशन पर दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों ने आपस में समझौता कराया और भविष्य में इस तरह की घटना न होने का आश्वासन दिया तो पुलिस ने बिना किसी एफआईआर के दोनों पक्षों के युवकों को छोड़ दिया।

TAGS: विवाह समारोह, शहर, डीजे, गाना, बाराती, घराती
OUTLOOK 13 July, 2016
Advertisement