Advertisement
29 August 2021

दो फाड़ में RJD, "लालू को तेज प्रताप का साथ तो जगदानंद को तेजस्वी का सपोर्ट", जानें- भीतर पक रही सियासी खिचड़ी के क्या हैं मायने

जगदानंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले कई हफ्तें से तेज प्रताप यादव और इनके बीच ठनी है। मामला पार्टी के भीतर वर्चस्व को लेकर है, जिसका आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव सिंह को हिटलर तक कह चुके हैं। अब पार्टी के दो फाड़ नजर आ रहा है। ये पूरा मामला तेज प्रताप यादव के कार्यालय पहुंचने के बाद सामने आया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: जेडीयू नेताओं का भाजपा पर फूटा गुस्सा, केंद्रीय मंत्री का किया पुतला दहन, पोस्टर बैनर भी उखाड़े

दरअसल, शनिवार को तेज प्रताप यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यहां ये संभावनाएं जताई जा रही थी कि दोनों आपस में मिलकर फिर से एक साथ नजर आएंगे। लेकिन, दूरी जस-की-तस दिखाई दी। तेज प्रताप कार्यालय में जाने के बाद सबसे पहले अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंचे। उसके बाद वो अपने चैंबर में आकर बैठ गए। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि जगदानंद सिंह से या तो वो मिलने जाएंगे या सिंह खुद उनसे मिलने आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

अब ये दिखाई दे रहा है कि तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव का समर्थन मिल रहा है। जबकि तेजस्वी यादव जगदानंद सिंह के सपोर्ट में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, जब तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव को हटाकर उनकी जगह जगदानंद सिंह ने गगन कुमार को नियुक्त कर दिया, इसमें माना गया कि तेजस्वी यादव की भी सहमति थी। वहीं, अब आकाश यादव लोजपा में शामिल हो चुके हैं। और राजद को खिलजी के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी बता डाला है।

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव उसके बाद से एक साथ नजर भी नहीं आए हैं। वहीं, जब तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर पार्टी संविधान के खिलाफ जाकर आकाश यादव को हटाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि इन पर कार्रवाई नहीं होती है तो ये कोर्ट जाएंगे। पार्टी में हिटलरशाही नहीं चलेगी। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप यादव को नसीहत देते हुए कहा कि वो दायरे में रहकर बयान दें और बड़ों का सम्मान करें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: RJD, Lalu Prasad Yadav, Tej Pratap Yadav, Tejaswi Yadav, Jagdanand Singh, Bihar Political Crisis, आरजेडी, लालू यादव, जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, बिहार की राजनीति में उबाल
OUTLOOK 29 August, 2021
Advertisement