Advertisement
16 July 2020

भाजपा सहयोगी दल का आरोप; वसुंधरा राजे गहलोत सरकार को बचाने में जुटी, बागी कांग्रेसियों को 'घर वापसी' की कर रहीं सिफारिश

File Photo

पिछले कई दिनों से राजस्थान राजनीतिक संकट का अखाड़ा बना हुआ है। सियासी उठापटक लगातार जारी है। अब प्रदेश के नागौर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वो कांग्रेस की अगुवाई वाली गहलोत सरकार को बचाने में जुटी हुईं हैं। गुरुवार को किए ट्वीट के जरिए उन्होंने राजे पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: अयोग्यता नोटिस पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित, सचिन पायलट खेमे ने राजस्थान हाईकोर्ट में दी है चुनौती

सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं। राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बाबत फोन भी किए गए।' 

Advertisement

एक अन्य ट्वीट के जरिए बेनीवाल ने पूर्व सीएम राजे पर आरोप लगाते हुए कहा, 'पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में उनके करीबी विधायको से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही। सीकर व नागौर जिले के एक-एक जाट विधायको को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा। इसका हमारे पास पुख्ता प्रमाण है।'

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP Ally, Vasundhara Raje, Congress, MLA, कांग्रेस, बीजेपी, गहलोत सरकार, सचिन पायलट, Sachin Pilot, Congress, Rajasthan Political Crisis
OUTLOOK 16 July, 2020
Advertisement