Advertisement
15 July 2020

कश्मीर में अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता का किया अपहरण, बीते दिनों राज्य प्रमुख की आतंकवादियों ने की थी हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

बीते दिनों उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख और उनके परिवार के दो सदस्यों की बांदीपोरा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को अज्ञात लोगों ने भाजपा के एक अन्य कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया है। भाजपा नेता और प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने बताया है कि बारामूला जिले के वेटरगाम इलाके में एक स्थानीय नगरपालिका समिति के उपाध्यक्ष का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है।

नेता अल्ताफ ठाकुर ने आउटलुक से बताया कि मेहराजुद्दीन मल्ला सड़क पर जा रहे थे तभी अपहरणकर्ताओं ने उन्हें वाहन में बांध लिया और ले गए। आगे ठाकुर ने बताया, "अपहरणकर्ताओं ने उनके सेल फोन को सड़क पर फेंक दिया। उग्रवादियों द्वारा मल्ला का अपहरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मल्ला के पास कोई सुरक्षा गार्ड नहीं थे।

ये भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव निकले जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रवींद्र रैना, संपर्क में आए जितेंद्र सिंह और राममाधव हुए सेल्फ-क्वारेंटाइन

Advertisement

मल्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाम मुहम्मद के बेटे हैं। गुलाम मुहम्मद ने 2012 में भाजपा ज्वाइन किया था। तब से उनके बेटे मेहराजुद्दीन भी पार्टी का हिस्सा थे। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने सूचना दी है कि भाजपा कार्यकर्ता का पता लगाने के लिए मैनहंट लॉन्च किया गया है। बीते दिनों भाजपा नेता की हुई हत्या से पार्टी के अन्य नेताओं में दहशत और भय का माहौल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

TAGS: BJP Leader, Kashmir, Another Party Worker Kidnapped, कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर, Jammu-Kashmir
OUTLOOK 15 July, 2020
Advertisement