Advertisement
28 January 2019

अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, हमने वन रैंक, वन पेंशन दिया तो कांग्रेस ने “ओनली राहुल, ओनली प्रियंका”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो उसके एक साल के भीतर मोदी जी ने वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) का अपना वादा पूरा किया। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने हमारे जवानों को वन रैंक, वन पेंशन दिया, लेकिन कांग्रेस ने “ओनली राहुल, ओनली प्रियंका” दिया।

बता दें कि शाह ने कांग्रेस पर यह हमला प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद किया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है।

अमित शाह ने यह बातें सोमवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में “पन्ना प्रमुख सम्मेलन” के दौरान कही। उन्होंने जेएनयू मामले में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “राहुल गांधी जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाने जाते हैं। राहुल बाबा मेरे नेता को जितनी गाली देनी है दे दो, लेकिन कान खोलकर सुन लो, अगर भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो सरकार किसी को नहीं बख्शेगी। इसकी जगह सलाखों के पीछे है।”

Advertisement

इस दौरान शाह ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके बूथ के कार्यकर्ता हैं और 'पन्ना प्रमुख सम्मेलन' में उमड़ा यह सैलाब भाजपा की बूथ शक्ति को बताता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Modi, Amit Shah, BJP, Congress, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, OROP, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, भाजपा, कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ओआरओपी
OUTLOOK 28 January, 2019
Advertisement