Advertisement
12 July 2020

पार्टी सूत्रों का दावा, अगले 48 घंटे राजस्थान में कांग्रेस के लिए अहम; संकट में गहलोत सरकार

File Photo

कांग्रेस की अगुवाई वाली राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में बगावत के सुर गूंजने लगे हैं। गहलोत ने करीब एक महीने पहले राज्य में विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया था कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। अब खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पार्टी में बगावत कर दिया है। सबसे पहले शनिवार की देर रात सचिन पायलट सीएम गहलोत द्वारा बुलाई गई कैबिनेट बैठक में हिस्सा नहीं लिया और जयपुर से दिल्ली पहुंच गए। पायलट के समर्थन में करीब दर्जनभर से अधिक विधायक हैं, जो इस वक्त दिल्ली में हैं। सूत्रों का दावा है कि अगले 48 घंटे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के लिए अहम हैं। वहीं, पार्टी सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि अगले 24 घंटों के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मामले में हस्तक्षेप कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट विधायकों संग पहुंचे दिल्ली

इसी तरह की राजनीतिक उठा-पटक मध्य प्रदेश में बीते मार्च के महीने में हुई थी जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकाें ने इस्तीफा दे दिया था और पार्टी छोड़ दी थी। जिसके बाद सभी भाजपा में शामिल हो गए और कांग्रेस की अगुवाई वाली कमलनाथ की सरकार गिर गई। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि राजस्थान में उतनी बुरी स्थिति अभी उत्पन्न नहीं हुई है जितनी मध्य प्रदेश में थी।

Advertisement

राज्य की विधानसभा में कुल दो सौ सीटें हैं। इसमें से कितने विधायक गहलोत खेमे के समर्थक हैं, इसी के मुताबिक राज्य में गहलोत सरकार पर संकट कम हो सकता है। कांग्रेस के करीब 19 विधायक पायलट समर्थक हैं। भाजपा के पास अभी 72 विधायक है। यदि सचिन पायलट अपना पाला बदलते हैं तो उनके समर्थक के पार्टी बदलने की संभावना है। हालांकि, गहलोत खेमे का कहना है कि इनमें से कुछ बागी कांग्रेस और सीएम से संपर्क में हैं। इनके पार्टी छोड़ने की संभावना नहीं है।  

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Next 48 Hours Critical, Congress Sources, Ashok Gehlot, Notice In Rajasthan, Sachin Pilot, Rajasthan Political News, गहलोत सरकार, सचिन पायलट, कांग्रेस, बीजेपी, सोनिया गांधी, संकट में कांग्रेस सरकार
OUTLOOK 12 July, 2020
Advertisement