राजस्थान राजनीतिक संकट: सीएम गहलोत के घर पर आज आयोजित होगी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले सचिन पायलट द्वारा शुरू किए गए राजनीतिक संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले खेमे की आज दूसरी बार बैठक हुई, लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा उन्हें न्यौता दिए जाने के बावजूद पायलट बैठक में अनुपस्थित रहे। इसके बाद अब पार्टी ने सख्ती बरतते हुए सचिन पायलट को सभी पदों से हटा दिया है। अन्य दो मंत्रियों को भी बर्खास्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- सचिन पायलट ने कांग्रेस की दूसरी बैठक से भी किया किनारा, राजस्थान में सियासी संकट बरकरार
राजस्थान राजनीतिक संकट पर सभी लाइव अपडेट यहां पढ़ें:
5:07 PM: राजस्थान कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर शाम 7:30 बजे और आज शाम 8:00 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।
03: 36PM राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अगर राज्य में गहलोत के पास बहुमत है तो क्या आवश्यकता आन पड़ी की वो अपने सारे विधायकों को पांच सितारा होटल में कैद रखे और वहां भी हर विधायक के कमरे के बाहर पुलिस का पहरा रखे,इससे स्पष्ट होता है कि गहलोत सरकार बहुमत खो चुकी है।
03:01PM राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं है, यह भाजपा ही है जो शो चला रही है। बीजेपी ने उस रिसॉर्ट की व्यवस्था की है और वे सब कुछ संभाल रहे हैं। मध्य प्रदेश में काम करने वाली एक ही टीम यहां काम कर रही है।
03:00PM राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, आखिरकार मजबूरी में हाई कमांड को फैसला करना पड़ा क्योंकि काफी समय से भाजपा षड़यंत्र कर रही थी। हम जानते थे कि ये षड़यंत्र बहुत बड़ा है होर्स ट्रडिंग हो रही है। ये स्थिति उसी वजह से पैदा हुई है। हमारे कुछ साथी गुमराह होकर दिल्ली चले गए।
2:46 PM: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने डिप्टी सीएम के रूप में सचिन पायलट, और विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्री पद से हटाने के सीएम अशोक गहलोत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
02:42PM: मुकेश भाखड़ ने कहा, "मैं तो चुनाव जीतकर यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना हूँ। अशोक गहलोत कौन होते है मुझे हटाने वाले। अशोक गहलोत और उनके मंत्री- विधायक तो पहले ही एक किसान-फौजी के बेटे को हराने में लगे हुए थे।"
02:11PM : सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी, "सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।"
2:11 PM: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात कर सचिन पायलट सहित तीन मंत्रियों को बर्खास्त करने के अपने फैसले की जानकारी दी।
02:00: कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री के पद से हटा दिया है
1:44 PM: अशोक गहलोत राजस्थान के राज्यपाल को तीन मंत्रियों को बर्खास्त करने के फैसले की सूचना देंगे, जिसमें सचिन पायलट भी शामिल हैं।
1:39 PM: सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा को उनके पदों से हटा दिया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा को पीसीसी प्रमुख नियुक्त किया।
1:37 PM: कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, "मुझे अफसोस है कि कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए पायलट और उनके सहयोगियों को बीजेपी ने फंसा लिया। यह अस्वीकार्य है। पार्टी ने कुछ फैसले लिए हैं।"
1:35 PM: सुरजेवाला ने कहा, “सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सचिन पायलट, अन्य से बात करने की कोशिश की। हाईकमान ने 6 बार पायलट से बात की, CWC के सदस्यों ने उनसे दर्जनों बार बात की, वेणुगोपाल ने कई बार बात की। मीडिया के माध्यम से और राजस्थान के लोगों की ओर से, हमने पायलट को, अन्य लोगों को बताया कि दरवाजे खुले हैं। ”
1:33 PM: सुरजेवाला ने कहा, “राजस्थान में पिछले चार दिनों की राजनीतिक घटनाएँ सुर्खियों में हैं। भाजपा ने एक साजिश के तहत राजस्थान के गौरव को चुनौती दी और एक निर्वाचित सरकार को गिराने की कोशिश की। भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय उम्मीदवारों को खरीदने के लिए धन, बाहुबल, ईडी, आईटी का दुरुपयोग किया है। '
1:03 PM: कांग्रेस विधायक दल की बैठक जयपुर में संपन्न हुई।
12:36 PM: राहुल गांधी के करीबी संगठन के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पायलट के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए गहलोत के नेतृत्व वाले खेमे की मांग का समर्थन किया।
12:15 PM: गहलोत खेमे ने पायलट के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों को बताया गया है कि राज्य का नेतृत्व पायलट के असंतोष से अधिक सहिष्णु रहा है। गहलोत की अगुवाई वाले खेमे ने पायलट और उनके वफादारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, भले ही परिणाम कुछ भी हो।
12:11 PM: विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने आउटलुक से कहा हैं: "यह कांग्रेस के भीतर एक संकट है और इसका हमारे साथ कोई लेना-देना नहीं है। हम केवल 72 विधायक हैं और हमारे सहयोगी के पास 3 है। बहुमत के लिए हमारे पास 26 विधायक कम है। जहां तक सरकार बनाने का दावा करने का सवाल है। तो आइए देखते हैंम कि कैसे चीजें विकसित होती हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केवल अपने पद के लिए परेशान हैं, राज्य के लिए नहीं। राजस्थान उनकी लड़ाई के कारण पीड़ित है।
12:10 PM: सीएलपी में उपस्थिति के अनुसार, कांग्रेस की संख्या 102 पर है। हालांकि, गहलोत खेमे का दावा है कि पायलट के खेमे के 8-9 अन्य विधायक उनके संपर्क में हैं।
12:05 PM: कांग्रेस के विधायक दानिश अबरार, जिन्हें पायलट का विश्वासपात्र माना जाता है, सीएलपी में भी हैं। अबरार ने कहा कि गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार बच जाएगी। उन्होंने कहा कि पायलट ने आधिकारिक तौर पर पार्टी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है और भाजपा को "सरकार को अस्थिर करने" की कोशिश के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रयासों में सफल नहीं होगी।
12:02 PM: सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायक, मास्टर भवरलाल, जो अस्पताल में हैं, उन्होने गहलोत को समर्थन देने का वादा किया है।