Advertisement
15 June 2021

चाचा-भतीजे की लड़ाई जमीन पर आई- अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद चिराग ने पशुपति समेत सभी 5 सांसदों को पार्टी से निकाला

File Photo

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता और सांसद चिराग पासवान को अपनी हीं पार्टी ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया। सूरजभान सिंह को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद चिराग पासवान ने बड़ा कदम उठाया है। चाचा पशुपति  पारस समेत पांचों सांसदों को पार्टी से हीं निकाल दिया है। चिराग पासवान ने अपने चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस, सांसद वीणा देवी, महबूब अली कैसर, चंदन सिंह और प्रिंस सिंह को पार्टी से निकाल दिया है।

ये भी पढ़ें- पासवान के हाथ से निकली लोजपा!, चिराग को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया गया; सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें- कौन हैं सूरजभान सिंह, जिन्हें मिली है चिराग पासवान को हटाकर पार्टी की जिम्मेदारी

Advertisement

लोजपा नेता राजू तिवारी ने कहा है कि बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। सभी 5 सांसदों को पार्टी से हटाने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि जिस वक्त पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया। उसी वक्त चिराग पासवान पटना में अपने आवास पर कार्यकारिणी की बैठक कर रहे थे। उसके बाद अपने सभी सांसदों को पार्टी से हटाने का फैसला किया है।

वहीं, अब चिराग पासवान ने इस पूरे मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी है और चाचा पशुपति पारस के नाम लिखा पुराना खत सोशल मीडिया पर साझा किया है। चिराग ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए किए मैंने प्रयास किया लेकिन असफल रहा।पार्टी माँ के समान है और माँ के साथ धोखा नहीं करना चाहिए।लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूँ। एक पुराना पत्र साझा करता हूँ।"

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Raju Tiwari, LJP leader, चिराग पासवान, पांचों सांसदों को पार्टी से हटाया, पशुपति सिंह पारस
OUTLOOK 15 June, 2021
Advertisement