Advertisement
15 June 2021

पासवान के हाथ से निकली लोजपा!, चिराग को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया गया; सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी

File Photo

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता और सांसद चिराग पासवान को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया है। सूरजभान सिंह को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ये पूरा खेल मंगलवार को हुआ है। चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस के समर्थकों ने इसके लिए पार्टी के संविधान का इस्तेमाल किया है। वहीं, अब चिराग पासवान ने इस पूरे मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी है और चाचा पशुपति पारस के नाम लिखा पुराना खत सोशल मीडिया पर साझा किया है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सूरजभान सिंह, जिन्हें मिली है चिराग पासवान को हटाकर पार्टी की जिम्मेदारी

 

Advertisement

चिराग ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए किए मैंने प्रयास किया लेकिन असफल रहा।पार्टी माँ के समान है और माँ के साथ धोखा नहीं करना चाहिए।लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूँ। एक पुराना पत्र साझा करता हूँ।"

पारस समर्थक नेताओं का कहना है कि चिराग पासवान एक साथ एक से अधिक पदों पर काबिज हैं जो पार्टी संविधान के खिलाफ है। खबर ये भी है कि जून में हीं पशुपति पारस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल लेंगे। वहीं, चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। चिराग समर्थकों ने पशुपति पारस के खिलाफ नारेबाजी की है और हंगामा किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: LJP, Chirag Paswan, Party President
OUTLOOK 15 June, 2021
Advertisement