Advertisement
10 February 2015

बोको हरम ने 12 को लटकाया फांसी पर

बोको हराम ने 12 को लटकाया फांसी पर | एपी

एक स्थानीय निवासी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अपहरण की घटना रविवार को हुई और जीवित बचे लोगों को छोड़ दिया गया है। उसकी पत्नी भी अगवा किए गए लोगों में थी। एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन ने घटना की पुष्टि की है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार सभी पीड़ित एक बस से यात्रा कर रहे थे जिस पर बोको हराम के सदस्यों ने धावा बोल दिया। सूत्रों ने बताया कि यह बस कोजा से मोरा की ओर जा रही थी। ये दोनों शहर नाइजीरियाई सीमा के समीप देश के एकदम उत्तरी छोर पर हैं। गौरतलब है कि बोको हराम जुलाई 2009 से जून 2014 के बीच 5000 से अधिक लोगों की हत्या कर चुका है। इसमें से 2000 से अधिक की हत्या 2014 के पूर्वार्द्ध में हुई है। ये हत्याएं अधिकतर मध्य पूर्व, मध्य केंद्रीय और केंद्रीय नाइजीरिया में की हैं।

वर्ष 2009 से अबतक इस संगठन ने करीब 500 औरतों, पुरुषों और बच्चों का अपहरण किया है जिसमें पिछले वर्ष अप्रैल में 276 स्कूली छात्राओं का अपहरण भी शामिल है। इस संगठन और नाइजीरियाई बलों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अबतक करीब 7 लाख लोग संघर्ष वाले इलाके से पलायन चुके हैं।

TAGS: आतंकवादी, बोको हराम, नाइजीरिया, अपहरण, हत्याएं, फांसी
OUTLOOK 10 February, 2015
Advertisement