बोको हराम समूह ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में हुए दो अलग-अलग हमलों में 22 लड़कियों एवं महिलाओं को अगवा कर लिया। पहली घटना पुलिका गांव में जबकि दूसरी घटना दुम्बा गांव में हुई।
संयुक्तराष्ट्र सुरक्षापरिषद ने लेक चाड क्षेत्र और नाइजीरिया में बोकोहराम एवं इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को हराने और उस मानवीय संकट से निपटने के प्रयासोंको तेज करने की अपील की है जिसके कारण लाखों लोग भूख और संभावित अकाल का सामना कर रहे हैं।
इधर पूरी दुनिया नींद दिवस मना रही थी, इतना लंबा चले उत्तर प्रदेश के चुनाव में हमारे नेताओं की नींद हराम हो रही थी। उन पर नींद का भारी कर्ज चढ़ गया है। चुनाव के नतीजे चाहे जो भी हों, उन्हें नींद का यह कर्ज उतारना ही होगा। नींद में खलल की वजह से उनकी सेहत पर खासा बुरा प्रभाव पड़ा है। चुनाव के प्रचार के दौरान वे लगातार अपने स्लीप डॉक्टर के संपर्क में रहे। डॉक्टरों ने उन्हें बीच बीच में पावर नैप (झपकी) लेते रहने की सलाह दी। चुनाव का तनाव भी नेताओं पर भारी रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से `नेशनल कॉन्सोर्टियम फॉर द स्टडी ऑफ टेररिज्म एंड रेस्पांसेज टू टेररिज्म’ नाम की एक संस्था ने दुनिया भर से जमा किए गए आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में भारत में सक्रिय नक्सलियों (भाकपा- माओवादी) को तालिबान, आईएसआईएस और बोको हरम जैसे खतरनाक आतंकी गुटों के बाद चौथे नंबर का सबसे घातक उग्रवादी समूह बताया गया है। भाकपा (माओवादी) प्रतिबंधित है।