Advertisement
04 October 2016

अमेरिकी कांग्रेस में बढ़ सकती है भारतीय-अमेरिकियों की संख्या

अमेरिकी कांग्रेस में बढ़ सकती है भारतीय-अमेरिकियों की संख्या | गूगल

एक ओर जहां अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए पहली बार किसी महिला के चुने जाने की संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं, वहीं भारतीय-अमेरिकी महिलाएं भी सीनेट और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में प्रवेश कर इतिहास रचने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यदि स्थानीय रिपोर्टों और राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अमेरिकी सीनेट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की विश्वस्त और कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस (51) के चुने जाने की संभावना है। यदि वह चुन ली जाती हैं तो वह अमेरिकी कांग्रेस के उपरी सदन में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी के साथ ही पहली भारतीय-अमेरिकी महिला भी होंगी।

इसी तरह, 51 वर्षीय प्रमिला जयपाल भी वाशिंगटन राज्य से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सीट पर जीत की दिशा में बढ़ रही हैं। यदि वह चुन ली जाती हैं, तो वह इस सदन में चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी महिला होंगी। अब तक इस सदन में इस अल्पसंख्यक सजातीय समुदाय के तीन सदस्य हैं। दलीप सिंह सौंध ऐसे पहले भारतीय-अमेरिकी थे, जिन्हें प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया था। वह 1950 के दशक में चुने गए थे। हालांकि इसके बाद 21वीं सदी में जाकर इस समुदाय का कोई सदस्य कांग्रेस के लिए चुना गया। लुइसियाना का गवर्नर चुने जाने से पहले इस राज्य के बॉबी जिंदल दो बार कांग्रेस के लिए चुने गए थे। मौजूदा कांग्रेस में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी एमी बेरा हैं, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए कैलिफोर्निया से मैदान में हैं।

TAGS: अमेरिका, भारत, भारतीय-अमेरिकी, कांग्रेस, संख्या, राष्ट्रपति चुनाव, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा, सीनेट, राजनीतिक विश्लेषक, बराक ओबामा, कमला हैरिस, प्रमिला जयपाल, दलीप सिंह सौंध, बॉबी जिंदल, एमी बेरा, America, India, Indian-American, Congress, Number, President Election, US Hous
OUTLOOK 04 October, 2016
Advertisement