Advertisement
23 August 2021

अफगानिस्तान से वापस लौटा भारतीयों का दूसरा जत्था, 146 नागरिकों की वतन वापसी

फाईल फोटो

अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नाटो और अमेरिकी विमानों द्वारा सोमवार को कतर की राजधानी दोहा से चार अलग-अलग उड़ानों में 146 नागरिकों को वापस भारत लाया गया। इससे पहले रविवार को भारतीय एयरफोर्स का विमान 135 लोगों को वतन लेकर लौटा था।

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद दुनिया के तमाम देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। काबुल से निकाले जाने के बाद दोहा से वापस लाए जाने वाले भारतीयों का यह दूसरा जत्था था।

दोहा से स्वदेश लौटे भारतीयों के दूसरे जत्थे में 104 लोगों को विस्तारा की उड़ान से, 30 को कतर एयरवेज की उड़ान से और 11 को इंडिगो की उड़ान से वापस लाया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति एयर इंडिया की उड़ान से लौटा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - काबुल एयरपोर्ट के पास से 150 लोगों के अपहरण की रिपोर्ट, अब छोड़े गए, इनमें ज्यादातर भारतीय; तालिबान ने नकारा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक 590 लोग काबुल से भारत पहुंच चुके हैं। शुरुआत में जानकारी मिली थी कि अफगानिस्तान में लगभग 400 भारतीय फंसे हैं, लेकिन यह संख्या बढ़ती जा रही है। काबुल से भारतीयों की घर वापसी का सिलसिला जारी है।

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। महिलाओं के बीच सबसे अधिक खौफ देखा जा रहा है। वहां की महिलाओं का कहना है कि यदि उनके घर तालिबानी लड़ाके दस्तक देंगे तो वो खुद को मौत के घाट उतार लेंगे। नहीं तो दिवार से कूद जान दे देंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अफगानिस्तान, काबुल, भारतियों की वापसी, अफगानिस्तान में भारतीय, Afghanistan, Kabul, return of Indians, Indians in Afghanistan
OUTLOOK 23 August, 2021
Advertisement